पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। लिला महथा स्मृति न्यास के तत्वावधान में रविवार को ज्ञान शंकर सार्वजनिक दुर्गा मंडप में स्व. प्रेम श्रीवास्तव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. प्रेम श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और सेवा भावना को याद किया। तैलचित्र पर माल्यार्पण के दौरान सभा का माहौल भावुक हो गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सेवा कार्यों के माध्यम से उनके विचारों को जीवित रखा जा सकता है। सभा में बताया गया कि चित्रांश समाज जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग करता रहा है और अब तक 11 बेटियों की मदद की जा चुकी ...