Palamu News: स्व. दुर्गा सोरेन की मनाई गई 56वीं जयंती
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पलामू जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के दिवंगत नेता स्व. दुर्गा सोरेन की 56वीं जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष कार्यकर्ताओं के बीच जीवंत हैं। उनके विचारों को याद करने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने झारखंड के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और आम लोगों के सम्मान के लिए संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.