Palamu News: स्वैच्छिक रक्तदान किया
पलामू, जुलाई 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले में महिलाओं ने शुक्रवार को वरदान चेरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान कर ब्लड बैंक को सहयोग किया। जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, पंकज लोचन आदि ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सिविल सर्जन ने कहा कि पलामू की महिलाओं ने रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि सेवा भाव में वे सबसे आगे हैं। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने खुद रक्तदान किया और भविष्य में भी रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.