पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पाटन प्रखंड के सिक्की मेराल गांव में सोहराय पूजा के अवसर पर करमा पूजा समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी युग्गा सिंह एवं चतरगुण सिंह कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ युवा नेता एवं समाजसेवी अविनाश देव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फुटबॉल पर किक मारकर एवं टॉस उछालकर किया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान केवल जीत-हार का मंच नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और समतामूलक समाज के निर्माण की पाठशाला है। फुटबॉल जैसे खेल में जाति, धर्म और ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होता। मैदान में खिलाड़ी की पहचान उसके खेल, मेहनत और टीम भावना से होती है। उन्होंने कहा कि पहले अभिभावक बच्चों को खेल से दूर रहने की सलाह देते थे, लेकिन आज खेल सम्मान, रोजगार और बेहतर...