Palamu News: स्वतंत्रता दिवस की बनाई गई रूपरेखा
पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता एलआरडीसी मो. अनीश ने की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारिणी निर्धारित की गई, ताकि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छतरपुर स्टेडियम में पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण (फ्रेंडली) फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.