Palamu News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छतरपुर शहर में किया गया श्रमदान
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत छतरपुर की ओर से गुरुवार को जपला मोड़ से सरईडीह मोड़ तक विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने किया। उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव, वार्ड पार्षदों, कार्यपालक पदाधिकारी फैज़ुर रहमान अंसारी, नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी, सफाई पर्यवेक्षक शीतल यादव व पिंकू कुमार समेत पदाधिकारियों और कर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर कचरा उठाया। अभियान में बच्चों समेत उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। नगर पंचायत टीम ने नागरिकों और दुकानदारों को घर, दुकान व प्रतिष्ठान के आसपास सफाई रखने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने तथा निर्धारित स्थान पर कचरा डालने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Araria News: शहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.