पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू सिविल कोर्ट में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) जस्टिन सोरेंग के स्थानांतरण के आलोक में गुरुवार को विदाई दी गई। लोक अभियोजक कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। जस्टिन सोरेंग का जिला अभियोजन कार्यालय, पलामू से जिला अभियोजन कार्यालय, गिरिडीह स्थानांतरण हुआ है। समारोह में प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय और सहायक लोक अभियोजकों ने जस्टिन सोरेंग को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय ने कहा कि जस्टिन सोरेंग ने पलामू में सहायक लोक अभियोजक के रूप में सरकारी पक्ष को मजबूती से न्यायालय के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह में जस्टिन सोरेंग ने पलामू में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल...