Palamu News: स्थानांतरित शिक्षकों को दी गई विदाई
पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नोडीहा गांव स्थित हाईस्कूल में स्थानांतरित शिक्षिका कंचन कुमारी एवं लिपिक संजय कुमार सिंह के सम्मान में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुखिया रणजीत सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव पांडेय ने कहा कि कंचन कुमारी और संजय कुमार सिंह के योगदान से विद्यालय के शैक्षणिक विकास को गति मिली और जिला स्तर पर विद्यालय की अलग पहचान बनी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि दोनों कर्मियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। मुखिया रणजीत सिंह ने भी दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच उनका योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.