पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: स्टेशन के पास बेसुध मिला अज्ञात व्यक्ति हुसैनाबाद। पलामू जिले के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे अपने वाहन से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके ठिकाने और परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। पहचान होने पर परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...