पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के हॉस्पिटल चौक स्थित स्टूडेंट क्लब में शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्ष 1945 में स्थापित क्लब की ओर से इस वर्ष भी श्रीश्री दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। बंगाल के पुरुलिया निवासी मूर्तिकार रंजीत सूत्रधर मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद और महेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद तथा उपाध्यक्ष सनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। सचिव राजू सोनी और सुमित कानस्कर, कोषाध्यक्ष मुन्ना सोनी, महामंत्री विश्वजीत सिंह और छोटू सहित अन्य सदस्य व्यवस्था में लगे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रांची रोड रेलवे स्टेशन ...