Palamu News: स्कूल से लापता बच्ची को पुलिस ने किया बरामद
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के बरवाही टोला के स्कूल से बुधवार को लापता हुई कक्षा तीन की छात्रा अंजली कुमारी को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया है। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि अंजली कुमारी दो सितंबर को करीब तीन बजे नावाडीह स्थित दीप्ति निकेतन स्कूल से पढ़ाई के बाद निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। शाम करीब 7:30 बजे परिजनों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान गुरुवार की सुबह में जानकारी मिली कि अंजली कुमारी, रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटी गांव स्थित अपने एक दोस्त के घर चली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.