पलामू, अगस्त 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के राजकीयकृत गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल से 12वीं पास आउट छात्र मृत्युंजय कुमार को नीट परीक्षा-2026 में सफल होने पर उसे स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र के अभिभावक भी उपस्थित थे। मृत्युंजय को ऑल इंडिया रैंक 707 है,जबकि झारखंड रैंक दूसरा और कैटिगरी रैंक 212 है।

छात्र की सफलता स्कूल के प्राचार्य घनश्याम गुप्ता ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह स्कूल के काफी सुखद पहलू है कि इस स्कूल के छात्र भी अब नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय कुमार ने नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है।

शिक्षकों का मार्गदर्शन मृत्युंजय ने कहा कि वह ऑन लाइन क्लास के मदद से यह सफलता अर्जित किया है। साथ ही उन्ह...