Palamu News: स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र स्थित नावाखास चौहान चौक के पास शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे पेट्रोल चालित स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी सवार ने समय रहते वाहन छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूटी सवार रांची से नावाजयपुर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पुलिस स्कूटी सवार की पहचान करने में जुटी है। जली हुई स्कूटी को थाने में रखा गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कॉर्पियो में आग लगा युवक की पिटाई मामले में केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.