पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की चैनपुर प्रखंड यूनिट ने सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को कल्याणपुर शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के साथ विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कल्याणपुर पंचायत समिति का पुनर्गठन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा जबकि संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद कमलापुरी ने किया।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम चलाती है। सेवा सप्ताह के तहत पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: पर्यावरण संरक्षण व्याख्यान मे...