Palamu News: सेवानिवृत पुलिस अधिकारी राणा रामबदन सिंह नहीं रहे
पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी राणा राम बदन सिंह का गुरुवार की शाम में मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे। मूल रूप से गढ़वा जिले के बेलहत निवासी राणा राम बदन सिंह फिलवक्त मेदिनीनगर के सुदना पूर्वी स्थित आवास पर निवास करते थे। वे उम्र जन्म परेशानी से जूझ रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता राणा विनोद सिंह, पत्रकार राणा अरुण सिंह व शिक्षक राणा मनीष सिंह के पिता राणा राम बदन सिंह के निधन पर समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने गहरी शोकसंवेदना व्यक्त की है। झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र, भाजपा नेता शिवकुमार मिश्र, अलख दूबे, परशुराम तिवारी, बृजेश शुक्ला, बलराम उरांव आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.