पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: पाटन। पलामू के पाटन प्रखंड के बैदाकला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बृंद प्रसाद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह पाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी के ससुर और समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता के पिता थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार बृंद प्रसाद का शनिवार की रात रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचने पर बड़ी संख्या में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना जताई और परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...