Palamu News: सेवानिवृत्त एएनएम को दी गई विदाई
पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित सीएचसी में रविवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त एएनएम जयंती कुमारी को विदाई दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ गोपाल प्रसाद ने कहा कि जयंती कुमारी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। लोगों के साथ भी काफी सरलता से पेश आती थी। कार्यों को भी समय से पूरा करती थी। जयंती ने कहा कि हरिहरगंज में जो मान-सम्मान मिला है वह हमेशा यादगार रहेगा। कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, लेखा प्रबंधक सुनील कुमार, बीटीटी कृष्ण मुरारी मिश्र, संतन मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.