Palamu News: सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला स्तरीय आयोजन शुरू
पलामू, जुलाई 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के पलामू यूनिट के तत्वावधान में शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर 15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 21 प्रखंडों में 15 प्रखंडों की टीम ने अपना मैच खेला। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 जुलाई तक चलेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ उज्जवल मिश्रा ने खेल कोषांग सदस्य अनुपम तिवारी, अरविंद दुबे, संजय त्रिपाठी आदि के साथ संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- खेल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर अंडर -17 बालिका जिलास्तरीय फुटबॉल टीम को किया रवाना एपीओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.