पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी रोड प्रखंड की लुम्बा-सतबहिनी पंचायत स्थित सुपहा आहार पर क्षतिग्रस्त पुलिया का शुक्रवार को बीडीओ श्रवण भगत ने निरीक्षण किया। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान आहार पर बनी पुलिया टूट गई थी। इसके बाद से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने पलामू के उपायुक्त से गुहार लगाई थी। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने वस्तुस्थिति से संबंधित रिपोर्ट डीसी को भेज दी है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया टूटने का सीधा असर किसानों पर पड़ा है। सुपहा आहार से सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को कृषि कार्य के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आहार के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ...