Palamu News: सुदना के श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के सुदना स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर से शनिवार को वीर भगत संघ के तत्वावधान में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के 44वें अधिवेशन सह दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यजमान विनोद दुबे और निर्मला देवी ने पूजा-अर्चना के बाद मुख्य कलश उठाया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर जेलहाता चौक, बस स्टैंड रोड, छहमुहान और जिला स्कूल चौक होते हुए शिवाला घाट स्थित कोयल नदी तट पहुंची। यहां आचार्य पंडित मिथिलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: कलशयात्रा के साथ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.