Palamu News: सीओ और एमओ के संयुक्त छापेमारी में अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। गरीबों के बीच नि:शुल्क वितरण के लिए सरकार से मिलने वाले अंत्योदय खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी का मामला लेस्लीगंज प्रखंड के झरहा में सामने आया है। सीओ जागो महतो और एमओ नारायण महतो ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 14 बोरा चावल बरामद किया है। बरामद चावल में नौ बोरा झारहा निवासी अजीजुल मियां के घर से तथा पांच बोरा सोनू किराना दुकान से मिला है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को दर्जनों खाली बोरे और सरकारी खाद्यान्न की बोरियों पर लगाए जाने वाले रैपर भी बड़ी मात्रा में मिले। इससे सरकारी अनाज को दूसरे बोरे में भरकर उसकी बिक्री किए जाने की आशंका को बल मिला है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने सोनू किराना दुकान तथा अजीजुल मियां के मकान के उस हिस्से को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.