पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज में सोमवार की दोपहर में सीएसपी लूटने पहुंचे दो हथियारबंद युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान सीएसपी संचालक की मां ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश से पिस्टल छीन ली। दोनों आरोपियों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लड़की से मिलने पहुंचे दो नाबालिग पकड़े गए, लड़की की मां ने किया केसपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार, सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और लेस्लीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ गोपालगंज पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से...