पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) को 4 एम्बुलेंस दिया । इन एम्बुलेंस का प्रयोग एमआरएमसीएच प्रबंधन अपनी आवश्यकता अनुरुप मरीजों को अस्पताल लाने और पहुंचाने के लिए प्रयोग करेगा। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमआरएमसीएच से मरीजों को रेफर होने की स्थिति में लोग पहले सीधे उनसे संपर्क स्थापित करते थे। वे दूसरे को निर्देशित करते। पूरे प्रक्रम में मरीज को एम्बुलेंस मिलने में थोड़ी परेशानी होती थी अब सीधे रेफर होने की स्थिति में अस्पताल प्रबंधन के पास उपलब्ध एम्बुलेंस का प्रयोग किया जा सकेगा। मरीजों को राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस से संचालित जिले में 3 शव वाहन भी मौजूद है। जिसका किराया पहले 10 किलोमीटर के लिए...