Palamu News: सिविल सर्जन ने एमआरएमसीएच को उपलब्ध कराया 4 एम्बुलेंस
पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) को 4 एम्बुलेंस उपलब्ध कराया। इन एम्बुलेंस का प्रयोग एमआरएमसीएच प्रबंधन अपनी आवश्यकता अनुरुप मरीजों को अस्पताल लाने और पहुंचाने के लिए करेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि एमआरएमसीएच से मरीजों को रेफर होने की स्थिति में लोग पहले सीधे उनसे संपर्क स्थापित करते थे। वे दूसरे को निर्देशित करते। पूरे प्रक्रम में समय ज्यादा लगता था और मरीज को एम्बुलेंस मिलने में परेशानी होती थी। एंबुलेंस आवंटित किए जाने से एमआरएमसीएच प्रबंधन अब सहजता से एम्बुलेंस का प्रयोग कर सकेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेफरल नीति के फेर में फंसे मरीज, जिन्हें जरूरत वे भी वार्ड में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.