पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: सिक्का बाजार से सखुई मोड़ तक ग्रामीण पथ की कराई मरम्मत पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड अंतर्गत गाड़ी खास पंचायत में सिक्का बाजार से सखुई मोड़ तक जाने वाली जर्जर ग्रामीण सड़क की मरम्मत कराई गई। जिला पार्षद माया कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कुमार ने निजी खर्च से सड़क की मरम्मती कराकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इस कार्य में नवयुवक संघ के सदस्यों ने भी सहयोग किया।माया कुमारी ने कहा कि हिंदुओं के महान पर्व को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए सड़क की मरम्मती कराई गई है। यह पहल निःस्वार्थ भाव से की गई, ताकि आम लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मती की मांग कर रहे थे। बरसात के कारण सड़क काफी जर...