Palamu News: सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, निकाली गई कांवर व कलशयात्रा
पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए तथा सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते रहे। कई शिवालयों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक भी कराया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, शहर और कस्बे मेदिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.