पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति एवं सावन ऋतु के महत्व से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सामूहिक नृत्य, संगीत प्रस्तुति, एवं वर्षा ऋतु पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण विद्यालय परिसर सावन की हरियाली, रंग-बिरंगी सजावट और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं रचनात्मकता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रजनी प्रिया,मनोज कुमार झा,आराधना प्रकाश, निधि कुमारी एवं अन्य सभी शिक्षको...