पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मिशन समृद्धि संस्था की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर सावन की खुशियों को साझा किया। संस्था की ओर से शिक्षा, जरूरतमंदों की सेवा, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें जीवनोपयोगी शिक्षा देने का कार्य वर्षभर किया जाता है। कार्यक्रम को लेकर संस्था की शीला श्रीवास्तव ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। खासकर महिलाओं के बीच सावन का उत्सव उमंग और उल्लास का प्रतीक है। म्यूजिकल चेयर में पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला की पुत्री खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि चंदा तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव में कायस्थ समाज की...