Palamu News: सावन के पहले दिन से शिवार्चना में तल्लीन हुए श्रद्धालु, पांडू के झारखंड विश्वनाथ मंदिर में कांवरयात्रा
पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर/हुसैनाबाद/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। श्रावण माह के पहले दिन गुरुवार को पलामू जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिले के नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल, दूध, घी, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन के पहले दिन जिले के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। कई शिवालयों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.