Palamu News: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
पलामू, अगस्त 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सावन की अंतिम सोमवारी पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर मंदिरों में पहुंचे और हर-हर महादेव व जय भोलेनाथ के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने उपवास रखकर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अक्षत अर्पित किए तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक भी हुआ। अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेदिनीनगर के रांची रोड देवी मंदिर, जोरकट गांव के शिव मंदिर और चैनपुर प्रखंड के बरांव पंचायत स्थित चढ़नवा पहाड़ी बाबा शिव मंदिर सहित कई स्थानों से कलश यात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ कोयल नदी, औरंगा नदी और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.