Palamu News: साधु के भेषधारी तीन लोग लिए गए हिरासत में
पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में साधु के भेष में घर-घर जाकर पूजा-पाठ के नाम पर कथित रूप से अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को थाना लाकर पूछताछ की। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। एसआई अजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि तीन लोग साधु के वेश में गांव में घूमकर घर-घर जा रहे हैं और पूजा-पाठ कराने के नाम पर लोगों से पैसे ले रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तीनों को थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के समक्ष पूछताछ में तीनों के बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले होने की जानकारी मिली है। पुलिस उनके नाम-पते और अन्य विवरण का सत्यापन कर रही है। एसआई ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.