Palamu News: सात माह बाद भी नहीं मिली बच्चों को पोशाक, स्वेटर,जूता-मोजा की राशि
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू शैक्षणिक सत्र सात माह बीत जाने के बावजूद भी स्कूली बच्चों को पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि नहीं मिल पाई है। जबकि ठंड ने भी जिले में दस्तक दे दी है। चालू शैक्षणिक सत्र में पलामू जिले के 2564 स्कूलों में चार लाख दो हजार बच्चों को दो जोड़ा पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा देने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्ग एक से आठवीं में अध्यनरत तीन लाख 10 हजार बच्चों को पोशाक, स्वेटर,जूता-मोजा दिया जाना है। वहीं नौवीं से 12वीं में अध्यनरत 92 हजार बच्चों को राशि दी जानी है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि अभी तक राशि जिला को उपलब्ध नहीं हो सका है। दीपावली तक राशि आ जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जैसे ही राशि जिला को प्राप्त हो जाएगी तो राशि बच्चों के खाते में राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.