Palamu News: साकेत तिवारी ने लिया सदर प्रखंड के बीइइओ का प्रभार
पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी साकेत तिवारी ने नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सदर के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया। पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र सिंह ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण के अवसर पर डीडीओ अजय कुमार पांडेय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने साकेत तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.