Palamu News: साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत
पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत सतबरवा। प्रखंड मुख्यालय के जेएसएलपीएल भवन में शुक्रवार को समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर कार्यक्रम हुआ। आरबीआई एलडीओ सन्नी श्रीवास्तव ने गांवों में वित्तीय जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। बीपीओ-एफआई कौशल किशोर ने ओटीपी, पिन, पासवर्ड व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। पांच सूत्रों पर आधारित क्विज में सुनीता सिंह, रीना कुमारी, कलावती देवी, पार्वती, रीता, अनीता देवी और संगीता देवी विजेता रहीं। सीएफएल सुनील कुमार ने उन्हें पुरस्कृत किया। मौके पर रूपेश ठाकुर, रेणुबाला रानी, धर्मेंद्र सिंह, संजय राजन व बिनोद पाठक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.