Palamu News: साइबर थाना में नए प्रभारी ने शुरू किया काम
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: साइबर थाना में नए प्रभारी ने शुरू किया काम मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित साइबर थाना के नए प्रभारी के रूप में द्वारिका राम ने शनिवार को योगदान देकर काम शुरू कर दिया। इससे पहले वे फरवरी 2024 से छतरपुर अंचल में कार्यरत थे। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके द्वारिका राम को थाना संचालन और पुलिसिंग का अनुभव है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी। उनके सामने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, बैंक खातों से अवैध निकासी और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की चुनौती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.