Palamu News: साइबर ठगी के लिए उपायुक्त का फिर बनाया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में साइबर ठगी का प्रयास करने के लिए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से तीसरी बार फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: डीएम का फेक एकाउंट बनाकर मांगा जा रहा पैसाफर्जी अकाउंट का मामला फर्जी अकाउंट के जरिए जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों से संपर्क किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से उपायुक्त या जिला प्रशासन के नाम पर कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सऐप चैट प्राप्त होने पर तत्काल भरोसा नहीं करें। ऐसे संदेशों की प्रामाणिकता की पूरी तरह जांच करने और अधिकृत माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.