पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। साइबर ठगी के प्रति पलामू के लोग जागरूक हो रहे हैं। बैंक खाते से अवैध निकासी, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, यूपीआई और डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी के शिकार लोग पुलिस तक पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसके बावजूद जिले में साइबर ठगी के कितने मामलों में कार्रवाई हुई और कितने पीड़ितों की रकम वापस मिली, इसका समेकित आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट की बैंक जवाबदेही संबंधी टिप्पणी से पीड़ितों को राहत की उम्मीद जगी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर बैंक जरूरी सावधानी बरतने, एआई टूल्स के इस्तेमाल और संदिग्ध लेनदेन की निगरानी में विफल रहते हैं, तो उन्हें साइबर ठगी के पीड़ितों को मुआवजा देना होगा। नए नियम ऐसे होने चाहिए, जिससे बैंक ग्राहकों के लिए सुरक्षा कवच बन सकें। यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में ...