पलामू, नवम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में रविवार को मनातू के वंशी चौक पर फिट इंडिया संडेज ऑन साइिकल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 130 युवक-युवतियों ने भाग लिया। साइकिल यात्रा वंशी चौक से शुरू हुई, जिसका पदमा चौक पर समापन किया गया। मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार, एएसआई कुंदन चौरसिया, जिला परिषद सदस्य प्रदीप चावला, प्रखंड श्रम नियोजन पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र यादव, सचिन्द्रजीत सिंह, बिगु शाहू, विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। थाना प्रभारी ने नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। आयोजन एवं संचालन माई भारत के वॉलेंटियर अंतू यादव, सरिता कुमारी, शिक्षक दीपक कुमार, कमलेश कुमार, संदीप कुमार, अजय उरांव, निरंजन कुमार, प्रीति कुमारी...