Palamu News: साइकिल चोरी के आरोपी की मौत
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के रेहला में साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए 22 वर्षीय तस्दीक खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ के अनुसार, प्रतापपुर निवासी तस्दीक पर साइकिल चोरी कर 700 रुपये में बेचने का आरोप था। पुलिस को उसके मुंह से झाग निकलने और घटनास्थल से सल्फास का रैपर मिलने की जानकारी मिली है। जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.