Palamu News: सहिया से दुष्कर्म व हत्या में नामजद प्राथमिकी, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के नावा बाजार थाने की 34 वर्षीया स्वास्थ्य सहिया की हत्या मामले में एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध परिजनों ने मारपीट, दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की प्राथमिकी कराई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी की अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने मेदिनीनगर सदर प्रखंड के बीडीओ को बतौर दंडाधिकारी वीडियाग्राफी कराते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए अधिकृत किया। आदेश का अनुपालन करते हुए गुरुवार को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नावा बाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.