Palamu News: सहिया के साथ लूट, दुष्कर्म व हत्या के दोषी को फांसी देने की मांग
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में सहिया के साथ लूट, दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में रविवार को पांडू थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। प्रतिरोध मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि महिला के साथ इस तरह का घृणित आपराधिक कृत्य बेहद गंभीर मामला है। ऐसे अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मृतका का मायका पांडू थाना क्षेत्र के एक गांव में था। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.