Palamu News: सहज-योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मेदिनीनगर में किया गया विशेष कार्यक्रम
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। सहज-योग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार और आंतरिक शांति को प्राप्त करने के उद्देश्य से रविवार को मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन में कार्यक्रम कर संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेदिनीनगर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि सहजयोग के माध्यम से जीवनशैली में संतुलन लाने के साथ आंतरिक शांति और आनंद की अनुभूति की जा सकती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आधा घंटा अध्यात्म के लिए निकालना चाहिए। सहजयोग आत्मचिंतन और मानसिक शांति प्राप्त करने की साधना है। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और दूसरों के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करना सराहनीय कार्य है। आज लोग दूसरों से संवाद करते हैं, लेकिन स्वयं के भीतर झांकने और खुद से संवाद करने के लिए भी समय निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.