Palamu News: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ाने पर किया गया मंथन
पलामू, जुलाई 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के कोशियार पंचायत स्थित दुग्ध केंद्र (बीएमसी) में गुरुवार को सहकारिता के पांच वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता केंद्र के सचिव सुधांशु कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मेधा के क्षेत्रीय प्रभारी अजीत सिंह, आशीष मिश्रा, आनंद उपाध्याय, समाजसेवी प्रदीप दुबे, संजय चौरसिया और आनंद सिंह ने सहकारिता की भूमिका तथा किसानों के विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। मेधा दूध प्रबंधन के पदाधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि सहकारिता सहयोग और समन्वय की ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से संगठित होकर बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। सचिव सुधांशु कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सहयोग से दुग्ध केंद्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.