पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। गढ़वा जिले के रानीचरी निवासी दासू सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने ससुराल में कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सुबह करीब सात बजे सदर अस्पताल, गढ़वा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबह आठ बजे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, अवधेश गढ़वा जिले के गारो बेलवाटीका स्थित अपने ससुराल में था। उसके ससुर भूलन सिंह ने बताया कि अवधेश ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया गया कि अवधेश की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। एमआरएमसीएच में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार ...