पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड की बिहार सीमा से सटी सलैया और ढकचा पंचायत को नौडिहा प्रखंड में शामिल करने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी को आवेदन सौंपा। आजसू नेता जितेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय की दूरी करीब 25 किलोमीटर, जबकि नौडिहा बाजार महज सात किलोमीटर है। दोनों पंचायतों को नौडिहा में शामिल करने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। सलैया मुखिया कमला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सनोज गुप्ता ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों का समय और दूरी दोनों कम होंगे। बीडीओ ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। ग्रामसभा कराकर प्रस्ताव वरीय पदाधिकारियों को भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...