Palamu News: सर्पदंश से सेवानिवृत्त चौकीदार गंभीर
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: विश्रामपुर। ऊंटारी रोड थाना से सेवानिवृत्त चौकीदार शंकर पासवान को सोमवार देर शाम उनके गवरलेटवा स्थित आवास पर विषैले कोबरा ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मंझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शंकर पासवान अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अचानक निकले कोबरा ने उनके पैर में दो स्थानों पर काट लिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कंडे निकालते समय कोबरा सांप ने डसा यह भी पढ़ें- Shravasti News: सांप के डसने से किशोर की हालत बिगड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.