पलामू, अगस्त 20 -- Palamu News: हुसैनाबाद। प्रखंड के कचरा गांव के चोरही टोला निवासी सुनील पासवान की पत्नी निर्मला देवी, 13 अगस्त को घर में ही सांप के डसने के बाद से गंभीर स्थिति में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। निर्मला देवी के इलाज में लगातार खर्च हो रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उनके पति सुनील पासवान टेंपो चलाकर चार बच्चों समेत परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आई इस विपत्ति से परिवार आर्थिक संकट में है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अस्पताल में एंटी वेनम नहीं मिला,महिला की मौत सुनील पासवान व परिजनों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की ...