Palamu News: सरसों तेल 200 रुपये के पार, त्योहार के जायके में घुलने लगी कड़वाहट
पलामू, अक्टूबर 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । दुर्गा पूजा प्रारंभ है। त्योहारों का उत्साह बाजारों में दिखने लगा है, लेकिन खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी, रिफाइंड तेल और दालों के ऊंचे दाम के बीच सरसों तेल की कीमत 200 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने से त्योहारों के जायके में कड़वाहट घुलने लगी है। थोक बाजार में ही खाद्य सामग्री महंगी मिलने के कारण खुदरा दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत और बढ़ जा रही है। इससे आम परिवारों के लिए रोजमर्रा के खर्च का हिसाब लगाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई का असर बाजार और रसोई दोनों पर दिख रहा है। ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के दौरान लोगों को अपने बजट के अनुसार खर्च में कटौती करनी पड़ रही है।
थोक बाजार में खाद्य सामग्री के दाम वर्तमान में थोक बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.