Palamu News: समाजवादी नेता स्व दिनेश कुमार सिंह आज भी समाज के प्रेरणास्रोत : विधायक
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। समाजवादी नेता स्व दिनेश कुमार सिंह की 21वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता दीपक कुमार, संचालन कामख्या सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन कमलेश प्रसाद सिंह ने किया। विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि दिनेश सिंह के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके त्याग, समर्पण और जनसेवा की भावना को समाज में उतारने की आवश्यकता है। हुसैनाबाद के सम्मान और विकास के लिए सभी को जाति, धर्म, दल और स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक ने कहा कि दिनेश सिंह ने कामगारपुर गांव ही नहीं, बल्कि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.