Palamu News: समर एप से होगी अति कुपोषित बच्चों की निगरानी
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: समर एप से होगी अति कुपोषित बच्चों की निगरानी मेदिनीनगर। पलामू जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सदर प्रखंड सभागार में मेदिनीनगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को समर एप का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समर कार्यक्रम के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार और यूनिसेफ के जिला पोषण सलाहकार तरंग गुप्ता ने कुपोषित बच्चों की पहचान, लंबाई-वजन मापने और डिजिटल निगरानी की जानकारी दी। चिकित्सकीय जटिलता वाले बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा एप पर समय पर विवरण दर्ज करने पर जोर दिया गया। महिला पर्यवेक्षिका स्मृति निधि, आरती देवी, इंदुमति खलखो और पुष्पा कुमारी उपस्थित थीं।फोटो-1- सदर प्रखंड सभागार में सपर एप के प्रशिक्षण में उपस्थित नवीन कुमार और आंगनबाड़ी सेविकाएं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.